फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सालभर में उखड़ी मढ़ीघार-डिंगर किन्नर-मथानन सड़क की टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सालभर में उखड़ी मढ़ीघार-डिंगर किन्नर-मथानन सड़क की टारिंग
करोड़ों खर्च करने के बाद सुधरी थी सड़क, फिर होने लगी खस्ता

कई जनप्रतिनिधियों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली मढ़ीघाट-डिंगर किन्नर-मथानन सड़क की टारिंग उखड़ने से लोगों में रोष पैदा हो गया है।

इस सड़क पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 11.45 करोड़ की लागत से टारिंग और अन्य कार्य किए गए थे लेकिन अब खस्ताहाल हो रही सड़क के कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्षों से इस सड़क को सुधारने की मांग चल रही थी। ठीक एक साल पहले इस सड़क के सुधार पर करोड़ों की राशि खर्च भी हुई लेकिन जगह-जगह टारिंग उखड़ने से विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि इस सड़क को नहीं सुधारा गया तो क्षेत्र की एक दर्जन पंचायत के लोग इक्टठा होकर जनहित याचिका दायर करेंगे। इस सड़क से बागपशोग, सिरमौरी मंदिर, जयहर, डिंगर किन्नर, धार टिक्करी, मानगढ़, वासनी, बागथन, नेहरस्वार व लानाबांका पंचायत के लोग लाभान्वित होते हैं।

लाना बांका पंचायत के प्रधान कुलदीप सिंह, जयहर पंचायत प्रधान लेखराज बच्छल, पूर्व जिला परिषद सदस्य चक्रधर भंडारी, नरेश कुमार, सुखचैन सिंह, ओम प्रकाश, राम सिंह व भीम सिंह ने बताया कि यह सड़क एक वर्ष के भीतर ही जगह-जगह से उखड़ चुकी है। वही डंगे व नालियों के निर्माण को लेकर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार की ओर से इस कार्य को दोबारा सही नहीं किया गया तो अदालत की शरण लेंगे। सालभर के भीतर सड़क की हालत खराब होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर करोड़ों रुपया खर्च हुआ है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता दलीप सिंह कौंडल ने बताया कि इस सड़क के बनने के बाद क्षेत्र में भारी वर्षा हुई थी, जिस कारण कई जगहों पर टारिंग उखड़ गई। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को दोबारा सड़क का कार्य करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़क उखड़ी है और जो भी कमियां रही हैं उसे सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें