फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निशाने पर साधा स्वर्ण, मनस्वी नेगी ने बढ़ाया सिरमौर का गौरव

विज्ञापन
मनस्वी नेगी। 18वीं शिमला जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स-
विज्ञापन


-18वीं शिमला जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन की होनहार छात्रा मनस्वी नेगी ने खेल के मैदान में एक बार फिर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनस्वी ने अठारहवीं शिमला जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला (एनआर) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस स्वर्णिम सफलता से विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मनस्वी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी एकाग्रता और अद्भुत आत्मविश्वास का परिचय दिया। प्रधानाचार्या देविंद्र कौर साहनी ने मनस्वी को इस शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, कड़े अनुशासन और लक्ष्य के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। स्कूल के अध्यक्ष अनिल जैन एवं महासचिव सचिन जैन ने मनस्वी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें