फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मानपुर देवड़ा में व्यक्ति ने घर के आंगन में फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय बालक राम पुत्र आत्मा राम, निवासी मानपुर देवड़ा काफी समय से तनाव में चल रहा था। रविवार देर रात को वह खाना खाकर सोने चला गया, लेकिन जब सुबह परिजन उठे तो देखा कि बालक राम घर के आंगन के पास रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने फंदा उतारकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें