फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पत्नी के साथ मामूली कहासुनी पर पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अजीवाला में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद व्यक्ति ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानवीर (46) पुत्र राजवीर, निवासी अजीवाला, तहसील पांवटा साहिब, मूल निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की सोमवार दोपहर को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मानवीर कमरे में गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। जब व्यक्ति की तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने देखा तथा तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए शवगृह में रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें