फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जामुन के पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जामुन के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। किसान भवन के समीप जामुन के पेड़ से गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के किसान भवन के समीप जामुन के पेड़ हैं। शुक्रवार को एक व्यक्ति जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। जामुन तोड़ते वक्त व्यक्ति का पैर फिसल गया। जमीन पर जोर से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गिरने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में पांवटा साहिब सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभी तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। शव विच्छेदन गृह में शिनाख्त के लिए रखा गया है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें