फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उफनते डोबर खड्ड का पानी रावमापा कोटड़ी व्यास के प्रांगण में जा घुसा

विज्ञापन
उफनते डोबर खड्ड का पानी रावमापा कोटड़ी व्यास के प्रांगण में जा घुसा
विज्ञापन
(सचित्र)
विज्ञापन


उफनते डोबर खड्ड का पानी रावमापा कोटड़ी व्यास के प्रांगण में जा घुसा
उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन को क्षति रिपोर्ट भेजी जाएगी : अजय शर्मा
स्कूल बरामदे समेत सभी कक्षाओं में आधा फिट से अधिक तक पानी भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मूसलाधार बारिश के कारण कोटड़ी विकास क्षेत्र में डोबर खड्ड ने रूद्र रूप ले लिया है। इस बरसाती खड्ड का पानी बैक मारते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास के प्रांगण में भर गया। स्कूल प्रबंधन कमेटी व प्रधानाचार्य ने बताया कि क्षति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी।
शहीद कमलकांत मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि बरसाती खड्ड ने भारी क्षति पहुंचाई है। स्कूल के पुराने भवन क्षेत्र में सभी कक्षाओं एवं स्टाफ रूम ऑफिस में लगभग आधा-पौना फिट पानी भर गया है। विद्यालय में बरामदे का फर्श एवं कक्षाओं के फर्श प्रभावित हुए है। साथ ही साथ फर्नीचर का भी नुकसान हुआ है। प्रधानाचार्य ने कहा कि आपदा कि इस घड़ी में विद्यालय प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन समिति, स्थानीय पंचायत प्रधान एवं कार्यकारिणी एवं अभिभावक ग्रसित हैं। बाढ़ के पानी घुसने की घटना का विस्तृत रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को तथा जिला प्रशासन को पानी उतरने के बाद नुकसान का जायजा लेकर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोटड़ी व्यास पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, स्थानीय अध्यापकों धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मोहन लाल, ज्योति कुमारी, समेत अभिभावक व स्टॉफ मौके पर पहुंचे और स्थिति का आंकलन किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें