फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा युवक, सुबह मिला मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ बाजार में पटवारखाने के समीप एक शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की पहचान नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर तीन के निवासी नवीन (40) पुत्र दलीप चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी वीसी नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति आर्य समाज मंदिर में जाने वाले रास्ते से रविवार रात को अपने घर की तरफ जा रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह करीब 50-60 फीट नीचे पटवारखाने के समीप जा गिरा। उसे सोमवार को लोगों ने देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें