पुरूवाला (सिरमौर)। कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने राज्य सरकार के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें हार्ट अटैक के दौरान इस्तेमाल होने वाला करीब 50 हजार का इंजेक्शन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों और आम जनता के साथ खड़े रहते हैं और उनकी योजनाएं सीधे जमीन तक पहुंचती हैं।
चौहान ने बताया कि पद संभालते ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और मानवीय संवेदनाएं दिखाई हैं। चौहान ने कहा कि पांवटा साहिब में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर का विस्तार होगा। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। संवाद