फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विशाल पंवार बने माजरा कला स्नातक अध्यापक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र(ये स्पॉट खबर कल भेजी गई थी, नहीं लगी। कृपया आज फोटो के साथ ही प्रकाशित करें)
विज्ञापन

सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा खंड माजरा की कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिक्षा खंड माजरा कला स्नातक अध्यापक संघ की खंड कार्यकारिणी का गठन नाहन खंड के महासचिव सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के गठन को लेकर पहले व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया।
इस दौरान माजरा स्कूल में कार्यरत विशाल पंवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। माध्यमिक स्कूल चिया मिमयाना से हितेंद्र सिंह को कला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बाड़थल मधाना स्कूल से रोशन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा भरोग बनेड़ी स्कूल से राजेश भंडारी को मुख्य सलाहकार, माजरा स्कूल से रजनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोहगढ़ स्कूल से परीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया गया। पड़दूनी स्कूल से अंजु शर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुडला खरक स्कूल से मनीष कुमार और पड़दूनी स्कूल से अजय सैनी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। बाकी बचे पदों का चयन अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल पंवार ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें