फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नैनीधार में महिलाओं को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
नैनीधार में वित्तीय जागरूकता ​शिविर के दौरान महिलाएं एवं बैंक के अ​धिकारी। स्रोत बैंक 
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक की नैनीधार शाखा ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा नैनीधार की ओर से नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत नैनीधार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता धर्म सिंह सहायक प्रबंधक ने की।
उन्होंने शिविर के माध्यम से लोगों को भारत सरकार और हिमाचल सरकार के द्वारा बैंक के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया, जिसमें अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना व फसल बीमा योजना आदि प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त लोगों को आधुनिक समय में होने वाली ठगी (साइबर फ्रॉड) के बारे में भी जागरूक किया गया और उन्हें सचेत रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी ग्राहक को अपना एटीएम पिन और ओटीपी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी अन्य लोगों से साझा नहीं करनी चाहि। शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड, हाउस लोन, लोन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने लोगों से बैंक द्वारा चलाई रही जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें