फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिघाली व रामनगर में आंधी और बारिश से मक्की की फसल तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करे : अश्वनी कुमार
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के आदेश : ऋषभ शर्मा


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला(सिरमौर)। आंजभोज क्षेत्र में राजपुर पंचायत के तहत आने वाले गांव रामनगर व दिघाली गांव में आंधी और बारिश ने मक्की की फसल को क्षति पहुंचाई है। कई जगह तो खेतों में खड़ी मक्की की तैयार फसल तेज आंधी और बारिश से जमीन पर बिछ गई। इससे किसान अब भारी नुकसान के चलते चिंतित और निराश हैं। पंचायत प्रधान राजपुर समेत क्षेत्रवासियों ने किसानों को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

रामनगर और दिघाली गांव के किसानों हरिराम, बाबूराम, श्याम सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि आंधी व बारिश ने बुधवार को जमकर तबाही मचाई है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने न केवल सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, बल्कि किसानों की खेतों में तैयार खड़ी मक्की की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। रामनगर में बीते दिन हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ उखड़ गए। मक्की की फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित किसान हरिराम ने कहा कि उनके पास 5 बीघा जमीन है। मक्की की फसल कटने के लिए तैयार थी, लेकिन इस आंधी ने सब कुछ तबाह कर दिया। अब हमें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करेंगे। पहले ही लागत बढ़ी हुई है और अब यह नुकसान हमें कर्ज के जाल में फंसा सकता है। वहीं, रामनगर के अन्य किसानों तोता राम, गीता राम, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, मामचंद, रमेश चंद्र, मुकेश कुमार नीटू व पवन सिंह ने बताया कि हर वर्ष मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। इस बार भी जब मक्की की फसल अच्छी दिख रही थी, तब ये तबाही आ गई। अब तो हमारे पास बीज और खाद का खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। फसल बर्बाद हो गई है। इससे परिवार की आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करे। तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के पटवारियों को आंधी व बारिश से प्रभावित मक्की फसल की क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इससे प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें