जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी रविवार को महिला समिति किशनकोट का वन बचाओ–जीवन बचाओ अभियान शुरू करत
जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिला समिति किशनकोट की ओर से रविवार को वन बचाओ–जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
रोहित चौधरी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की नैतिक और सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। ऐसे अभियान समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महिला समिति की प्रधान रेखा शर्मा ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों ने पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है।
अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अजौली के उपप्रधान अनिल कुमार, वार्ड सदस्य कुलदीप चौधरी, पंडित राजेश्वर शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, सोमपाल चौधरी, जसविंदर, प्रिंस चौधरी सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।-