फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों के साथ वहीं व्यवहार करें जो खुद के साथ चाहते हैं : रजनी कश्यप

विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में महिला दिवस कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेेंसी
नाहन (सिरमौर)। हम महिलाओं को भगवान ने मातृत्व की शक्ति दी है। ऐसे में हमें अपने घर से ही समाज निर्माण की शुरुआत करनी चाहिए। हम अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा और गुण दें, जो बेहतर समाज का निर्माण करें।

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में ये बात विशेष अतिथि रजनी कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य नहीं कर रही हों। रजनी कश्यप ने कहा कि एक अच्छे समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब हम दूसरों के साथ वही व्यवहार करें, जो हम दूसरों से खुद के साथ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें दूसरों के साथ प्यार और सम्मान के साथ बात करनी चाहिए। कभी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे सामने वाले को बुरा लगे या उसे अपमान महसूस हो।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और ईश्वरीय स्मृति के साथ किया गया।

इसके बाद ब्रह्माकुमारी केंद्र की बहनों ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया। स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला समाज की आधारशिला है और उसके बिना परिवार और समाज की कल्पना अधूरी है। महिला अपने प्रेम, त्याग, धैर्य और सेवा भाव से समाज को सशक्त और संस्कारित बनाती है।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मधु बिंदल (मुख्य सलाहकार इनर व्हील क्लब), विशिष्ट अतिथि के रूप में बहन रजनी कश्यप, इनरव्हील की अध्यक्ष सुनीता शर्मा और सदस्य अनूप वर्मा, राधा खिंदडी और बहन रजनी मौजूद रहीं।

बीके रमा दीदी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है। शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, विज्ञान, कला, खेल और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिला केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है बल्कि वह समाज के विकास और प्रगति की एक मजबूत आधार शक्ति है।

बीके दीपशिखा ने आध्यात्मिकता के महत्व को बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान के माध्यम से महिलाएं अपने जीवन में आंतरिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मकता ला सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से महिला शक्ति के महत्व को प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे सभी ने मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन


-संवाद

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में महिला दिवस कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र नाहन में महिला दिवस कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें