कालाअंब (सिरमौर)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी कनिष्ठ वर्ग में माही एवं अंकुर की टीम प्रथम, आयुष व स्नेहा की टीम दूसरे तथा अमीषा व अंशिका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन वरिष्ठ वर्ग में कशिश ने पहला तथा दीप्ति ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कनिष्ठ वर्ग में सिमरन ने प्रथम, समीर ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर नीलू, द्वितीय स्थान पर महक तथा प्रिया तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन में कनिष्ठ वर्ग से देव प्रथम, जागृति द्वितीय और लवनिका शर्मा तृतीय स्थान पर, वरिष्ठ वर्ग में ममता पहले, पायल दूसरे और नीलू तीसरे स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में खुशी ने पहला, अनन्या ने दूसरा व महिमा ने तीसरा स्थान पाया तथा वरिष्ठ वर्ग में प्रिया भारद्वाज ने पहला, नाजिमा ने दूसरा और नम्रता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सुरक्षा विषय के अध्यापक जेपी शर्मा ने सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।
विद्यालय की छात्रा वैशाली ने सड़क सुरक्षा मार्गदर्शन व सामान्य नियमों के बारे में वर्णन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिभा खन्ना ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति हर व्यक्ति को सजग व सावधान रहने की आवश्यकता है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन हो इसी के मद्देनजर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।