धर्मशाला में 18 कमरे, लाइब्रेरी, एसी बैठक हॉल और सामुदायिक रसोई सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महाराजा अग्रसेन सभा, पांवटा साहिब की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन संध्या के माध्यम से सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान शुद्ध देसी घी से निर्मित हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। समारोह के समापन पर रात्रिभोज और नवरात्र व्रतधारियों के लिए विशेष व्रत-भोज की व्यवस्था भी की गई।
महाराजा अग्रसेन सभा के अध्यक्ष अशोक गोयल, महासचिव विशांत गर्ग और कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि समाज की सुविधा और जनकल्याण के उद्देश्य से निर्मित धर्मशाला में 18 कमरे, लाइब्रेरी, एसी बैठक हॉल, सामुदायिक रसोई, 3,500 वर्ग फुट का विशाल लंगर हॉल और 3,500 वर्ग फुट का एसी हॉल बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला की सुविधाएं सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के साथ बैठकों एवं जनसेवा की गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। यहां बाहर से आने वाले अतिथियों और समाज के लोगों को भी लाभ मिलेगा। सभा का उद्देश्य इस धर्मशाला को सामाजिक सहयोग और जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाना है।
इस अवसर पर अरविंद गोयल, अतुल अग्रवाल, अरुण गोयल, आदर्श बंसल, राकेश बंसल, संजय गोयल, ब्रजेश गोयल, देवीदयाल गुप्ता, वेद प्रकाश जिंदल, अरविंद बंसल, डॉ. शरद गुप्ता और प्रमोद गुप्ता सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।-
पांवटा साहिब में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल महाराजा अग्रसेन