फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माधव, गीतिशा, अनायत, अयान, ध्रविका और नित्यांश शतरंज चैंपियन

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप- 2026 की शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी मुख्य अतिथि
विज्ञापन
पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 216 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते खिताब, विजेता सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैंपियनशिप 2026 का रविवार को समापन हो गया। द स्कॉलर्स होम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 216 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-07, अंडर-09 और अंडर-11 वर्ग की बालक एवं बालिका श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए।
आयोजकों सुशील गर्ग और रोहित शर्मा ने बताया कि अंडर-9 बालिका वर्ग में अनायत कौंडल ने प्रथम, आर्याही शर्मा ने द्वितीय और शिवाली ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 बालक वर्ग में अयान जमवाल पहले, सूर्याश वर्मा दूसरे और विवान शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में गीतिशा ने प्रथम, विवान ठाकुर ने द्वितीय और प्रियांशी गौतम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-11 बालक वर्ग में माधव गर्ग ने पहला, अभिजय शर्मा ने दूसरा और दीक्षन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-7 बालक वर्ग में नित्यांश प्रथम, विवान द्वितीय और तनिष चौहान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-7 बालिका वर्ग में ध्रविका ने पहला, रवलीन कौर ने दूसरा और अनाहिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के संयुक्त सचिव एडवोकेट संजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है जो बच्चों में एकाग्रता, तार्किक क्षमता और रणनीतिक सोच विकसित करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग, निदेशक गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप बतान, प्रवीण कुमार, निशा कुमारी, भगवंत सिंह और लक्ष्मी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश स्टेट शतरंज चैम्पियनशिप- 2026 की शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी मुख्य अतिथि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें