फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में 14 जुलाई से लगेगा माप-तोल यंत्र सत्यापन शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिविर में बाट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विधिक माप-तोल विभाग की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे माप एवं तोल यंत्रों के सत्यापन और मोहराकरण के लिए ददाहू में 14 से 17 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दुकानदारों और व्यापारिक संस्थानों के माप-तोल के पैमाने, इलेक्ट्रॉनिक कांटे तथा अन्य संबंधित उपकरणों की जांच कर उनका सत्यापन और मोहराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक माप-तोल अधिकारी आशुतोष चौधरी ने बताया कि 14 और 15 जुलाई को ददाहू के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों एवं व्यापारियों के माप-तोल यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, 16 और 17 जुलाई को ददाहू बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के माप-तोल यंत्र, पैमाने, इलेक्ट्रॉनिक कांटे तथा अन्य उपकरणों की जांच कर उनका मोहराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों और व्यापारियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने माप-तोल यंत्र सत्यापन के लिए शिविर में लाने की अपील की है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें