फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में तीन दिन से एलपीजी सप्लाई ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था में बदलाव के चलते सप्लाई में हो रही देरी, गोदाम से बांटे जा चुके सिलिंडर
विज्ञापन

अब एजेंसी को ऑर्डर के साथ भुगतान करने पर ही मिलेगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई तीन दिनों से प्रभावित होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य स्टोर से नाहन गैस एजेंसी को तकनीकी कारणों से सिलिंडरों की नई खेप नहीं पहुंच पाई है। एजेंसी के गोदाम में उपलब्ध सिलिंडर पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। ऐसे में रिफिल की बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं को अब नई खेप आने का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार पहले हिमाचल प्रदेश की विभिन्न गैस एजेंसियों के लिए सिलिंडरों का ऑर्डर एक साथ किया जाता था और भुगतान की प्रक्रिया भी सामूहिक रूप से होती थी। अब व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत संबंधित एजेंसी को खुद ऑर्डर भेजना होगा और पहले भुगतान भी एजेंसी की ओर से किया जाएगा। इसके बाद ही सिलिंडरों की सप्लाई होगी। इसी बदलाव के चलते नाहन में आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले नाहन में सिलिंडरों से लदी दो गाड़ियां पहुंची थीं। इसके बाद नई खेप नहीं पहुंचने से सप्लाई प्रभावित हो गई। उपभोक्ता वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रजनी और कविता देवी समेत अन्य लोगों ने कहा कि घरेलू गैस जैसी आवश्यक वस्तु की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने समय पर सिलिंडर उपलब्ध करवाने और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने की मांग की।
विज्ञापन

एरिया मैनेजर नरेश कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था के चलते सप्लाई में समस्या आई है। एजेंसी की ओर से भुगतान कर दिया गया है। शुक्रवार तक सिलिंडरों से लदी गाड़ी पहुंचने की उम्मीद है। गाड़ी पहुंचते ही शहर में गैस सिलिंडरों की सप्लाई नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें