इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पांवटा गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। इंटरनेट के माध्यम से आईओसी के आईबीआरएस नंबर 98825-54411 पर अपने रिफिल की घर बैठे ही बुकिंग करवा सकेंगे। पांवटा एजेंसी के शहरी क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को इससे सुविधा मिलेगी।
पांवटा घरेलू गैस एजेंसी संचालक प्रदीप शर्मा ने कहा कि पहले हजारों उपभोक्ता खुद एजेंसी पहुंच कर या फोन से गैस बुक करवाते थे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की है। जिला मुख्यालय के बाद, अब पांवटा गैस एजेंसी में भी ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। व्यवसायिक व घरेलू उपभोक्ता डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडेन डॉट इन करें। गैस उपभोक्ता इंडेन एप भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें अपना गैस नंबर व गैस एजेंसी का नाम भी बुकिंग के लिए लिखना होता है। स्थानीय एजेंसी में उपभोक्ता व्यावसायिक व घरेलू सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।