फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बस अड्डा नाहन से गुन्नूघाट व दिल्ली गेट नहीं पहुंच रही लंबे रूट की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डा नाहन से गुन्नूघाट और दिल्ली गेट नहीं पहुंच रही लंबे रूट की बसें
विज्ञापन

यात्रियों को झेलनी पड़ रही समस्या, कई-कई घंटों तक करते हैं इंतजार फिर पूछने पर मिलती है जानकारी

शहर के एक छोर पर स्थित है अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एक तरफ जहां बाहरी राज्यों की वाया नाहन होकर जाने वाली बसों के चालक परिचालक अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन पहुंचने से कतराते हैं तो वहीं पिछले कुछ समय से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी वाया गुन्नूघाट व दिल्ली गेट आदि क्षेत्रों से होकर नहीं जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि बहुत कम बसें ही वाया उक्त क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं। ऐसे में यात्रियों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उधर, निगम द्वारा तर्क दिया जाता है कि उक्त क्षेत्रों से होकर गुजरने के चलते बसें अपने निर्धारित समय पर चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बसों को बस अड्डा से वाया वाल्मीकि मोहल्ला होते हुए चकरेड़ा चौक से सीधे निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों विकेश कुमार, चिरानंद, सुधीर रमौल, सीमा देवी, कृष्णा देवी, संजीव कुमार, आशीष, रवि कुमार आदि ने बताया कि पिछले लंबे समय से हिमाचल पथ परिवहन निगम की लंबे रूट की बसें वाया दिल्ली गेट-गुन्नूघाट होकर नहीं आ रही हैं। इसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजूर्गों, महिलाओं व बच्चों को काफी समस्या हो रही है।

लोगों का कहना है कि बस अड्डा नाहन शहर के एक छोर पर स्थित है और शहर के प्रमुख स्थानों में दिल्ली गेट, नया बाजार, अमरपुर मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड, यशवंत विहार, गुन्नूघाट, मुख्य बाजार के अलावा आसपास के कई क्षेत्र हैं जिनकी यहां से काफी दूरी है। लोगों का कहना है कि इक्का-दुक्का बसें ही गुन्नूघाट व दिल्ली गेट से होकर गुजर रही हैं, वह भी सुबह 8 बजे से पहले।

लोगों का कहना है कि शाम के समय लोकल रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या बहुत कम है, ऐसे में लोग लंबे रूटों की बसों में सफर करने को मजबूर रहते हैं लेकिन शाम के समय उक्त स्टेशनों पर बसों के न पहुंचने के चलते लोगों को मजबूरन एक से दो किलोमीटर तक पैदल चलकर बस अड्डा पहुंचना पड़ता है।
इसके अलावा कई यात्री उक्त स्टेशनों पर कई-कई घंटों तक खड़े होकर चंडीगढ़ व देहरादून आदि क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन जब बसें नहीं आती तो आसपास पूछने पर जानकारी मिलती है कि बसें यहां नहीं पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों को अनावश्यक देरी के साथ-साथ परेशानी भी हो रही है।

लोगों ने निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि सभी बसों को वाया दिल्ली गेट व गुन्नूघाट चलाया जाए।

बाक्स-

राउंड़ सड़क पर लगने वाला ट्रैफिक जाम भी एक कारण

उधर, शहर की राउंड सड़क की चौड़ाई कम होने व यहां अवैध पार्किंग व अन्य कई तरह से समारोहों के आयोजन आदि के चलते अक्सर ट्रेफिक जाम की समस्या रहती है। जिसके चलते काफी देर तक बसें फंसी रहती हैं और अपने निर्धारित समय पर बसें संबधित स्टेशनों पर नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन


-लंबे रूट की बसें अपने निर्धारित समय पर चंडीगढ़ आदि स्टेशनों पर नहीं पहुंच पाती, जिसके चलते बसों को राउंड सड़क पर गुन्नूघाट व दिल्ली गेट से नहीं ले जाया जा रहा है।

-अनिल कुमार, अड्डा प्रभारी बस अड्डा नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें