फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुका पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक को संबोधित करती एसएचओ। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

ददाहू बाजार में वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का समय निर्धारित
रेणुका पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को दी चेतावनी

सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक में छाया रहा अतिक्रमण का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन से तीन सप्ताह पूर्व ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। रेणुका पुलिस ने ददाहू बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देने के साथ ही मुख्य बाजार में मालवाहक वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग का समय भी निर्धारित कर दिया है।
रविवार को हुई सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक में थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को लेकर सहयोग की मांग करते हुए उन्हें कड़ी हिदायतें भी दीं। साथ ही सुबह 8:30 से 9:30, दोपहर बाद 2:30 से 3:30 और शाम 4:45 से 5:45 के बीच ददाहू बाजार में वाहनों को दुकानों के आगे खड़ा रखने और लोडिंग-अनलोडिंग करने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को ही एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने ददाहू बाजार का औचक निरीक्षण करके अतिक्रमण पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन को कड़े निर्देश दिए थे। प्रियंका चौहान ने कहा कि ददाहू बाजार में दुकानों के आगे सामान फैला कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से निपटा जाएगा। उनके मामले बनाकर अदालत को सौंपे जाएंगे। इसके अतिरिक्त सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रखने पर भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही प्रेशर हॉर्न और तेज गति वाले दोपहिया वाहन चालकों पर पुलिस नकेल कसेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ददाहू बाजार में पीली पट्टी (येलो लाइन) लगाने के लिए जिला प्रशासन से आग्रह किया जाएगा जिससे अवैध पार्किंग के साथ-साथ अतिक्रमण की संभावनाओं से निपटा जा सके। बैठक में मुख्य आरक्षी विरेंद्र शर्मा, आशु अग्रवाल, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, राजेंद्र ठाकुर, इंद्रप्रकाश गोयल, वरुण शर्मा, राजेंद्र सिंह, व्यापारी राजन गोयल, नरेश गोयल, भारत भूषण व विपिन गोयल सहित सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें