फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सिरमौर में चूने में पानी मिलाते ही हुआ जोरदार धमाका, महिला का चेहरा और आंखें झुलसीं; अस्पताल में भर्ती

Mon, 02 Nov 2026 09:50 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के नाहन में चूने में पानी मिलाने के दौरान अचानक हुई रासायनिक प्रतिक्रिया से महिला झुलस गई। मिश्रण में बुलबुले उठने के कुछ मिनट बाद जोरदार धमाका हुआ और गर्म चूना महिला के चेहरे पर जा गिरा। महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय के जरजा क्षेत्र में चूने में पानी मिलाने के दौरान हुए हादसे में एक महिला का चेहरा, आंखें और हाथ झुलस गए। महिला के अनुसार बाल्टी में चूना डालकर पानी मिलाने के कुछ देर बाद बुलबुले उठने लगे। बुलबुले शांत होने के चार-पांच मिनट बाद अचानक तेज धमाका हुआ और गर्म मिश्रण उछलकर उसके चेहरे पर जा गिरा। 

विज्ञापन


परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन ले गए, जहां उपचार के लिए भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। जरजा निवासी सविता देवी ने बताया कि उनके पति स्थानीय बाजार से चूना खरीदकर घर लाए थे। शाम को उन्होंने बाल्टी में चूना डालकर पानी मिलाया। कुछ ही देर में उसमें बुलबुले उठने लगे। बुलबुले शांत होने के बाद वह सामान्य समझकर पास ही थीं कि करीब चार-पांच मिनट बाद अचानक मिश्रण उछल पड़ा।  गर्म चूना चेहरे पर गिरने से वह नीचे गिर गईं। इसी क्षेत्र में एक अन्य 60 वर्षीय राजेंद्र के साथ भी चूने के कारण आंखों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से सफेदी का काम करते हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन  के नेत्र विभाग की एचओडी डॉ. शालू गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया।

साफ-सफाई और पटाखे चलाते रहें सतर्क : चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने लोगों से त्योहारों के दौरान साफ-सफाई और पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि चूने में पानी मिलाने पर रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण काफी गर्मी पैदा हो सकती है। ऐसे में मिश्रण उबलने, छींटे पड़ने और त्वचा या आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें