फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लाइसेंस धारक निर्धारित स्थलों पर ही करेंगे पटाखों का विक्रय

Thu, 24 Oct 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी राजीव सांख्यान ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल नाहन के तहत आने वाले क्षेत्रों में पटाखों एवं आतिशबाजी की बिक्री को लेकर स्थान तय किए गए हैं ताकि पटाखों के कारण किसी प्रकार की जानमाल की क्षति न हो।

यह जानकारी उपमंडलाधिकारी सिरमौर राजीव सांख्यान ने दी है। उन्होंने बताया कि उपमंडल नाहन में चौगान मैदान, ददाहू के सतीबाग, काला आंब के मारकंडेश्वर नदी व जमटा के मेला मैदान जमटा में 29 से 31 अक्तूबर तक सुबह 9:00 से रात 9:00 बजे तक आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नाहन शहर में नाहन चौगान के अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थानों पर पटाखों और आतिशबाजी के विक्रय के लिए एसडीएम कार्यालय अथवा कार्यकारी दण्ड़ाधिकारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार से लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका नाहन को आदेश दिए गए हैं कि आतिशबाजी व पटाखों के विक्रय स्थल पर रात्रि के समय सभी लाइटें को चालू रखें ताकि दुकानदारों व आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो और कोई भी दुकानदार ज्वलनशील पदार्थों जैसे मोमबत्ती, माचिस आदि का प्रयोग करते पाया गया तो उसका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकानदार को पटाखों की दुकान के साथ एक रेत की बाल्टी तथा 100 लीटर पानी की व्यवस्था करनी होगी, ऐसा न करने वाले आतिशबाजी विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अधिकारियों को अपने वाहन को कर्मचारियों सहित नाहन में निर्धारित स्थल पर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पटाखों से होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने सहायक आयुक्त, आबकारी एवं कराधान नाहन को निर्देश दिए कि वह विक्रेता के आतिशबाजी से संबंधित बिल वाउचर आदि का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को आतिशबाजी उचित दाम पर उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसीलदार, थाना प्रभारी अग्निशमन अधिकारी तथा सहायक अभियंता नगरपालिका नाहन को आतिशबाजी खरीद एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के लिए चौगान मैदान में खाली स्थान पर पार्किग के लिए पुराने कॉलेज की तरफ स्थान चयनित करने के निर्देश दिए ताकि चौगान मैदान के आस-पास सड़कों पर वाहनों की भीड़ न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें