गागल शिकोर स्कूल में पुस्तकालय का शुभारंभ, छात्रों का बढ़ेगा ज्ञान
विद्यालय गोद ले चुके वरुण बंसल ने पुस्तकालय को दिए दो टैबलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल शिकोर में प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने पुस्तकालय के उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस पुस्तकालय का शुभारंभ बाबूराम चौहान ने किया। इस मौके पर विद्यालय को गोद लेने वाले वरुण बंसल ने पुस्तकालय के लिए दो टैबलेट भी भेंट किए।
मुख्यातिथि बाबू राम चौहान ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय का हृदय होता है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और ज्ञानार्जन में रुचि बढ़ाने का आग्रह किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकालय छात्रों की शिक्षा और ज्ञान वृद्धि में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।