फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया तेंदुआ

विज्ञापन
राजगढ़ के कड़ियूत में तेंदुए को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कड़ियूत में तारों में उलझ गया था वन्य जीव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल के समीप कड़ियूत क्षेत्र में तार में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। वन्यजीव को बेहोश करने के बाद शिमला ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार कड़ियूत गांव में एक निजी बगीचे में तेंदुआ तारों में उलझ गया था।

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वन मंडल अधिकारी समीर राज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वन्य प्राणी विभाग शिमला को सूचित किया। शिमला से विशेषज्ञों की टीम दोपहर बाद राजगढ़ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से तारों से निकाला गया। प्राथमिक जांच के बाद वन्यजीव को आगे उपचार और निगरानी के लिए शिमला ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें