रसायन विज्ञान विभाग के केमिग्र्रीन क्लब का आयोजित हुआ समापन समारोह
संंवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के केमिग्र्रीन क्लब की विभिन्न गतिविधियों का समापन समारोह हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रसायन विज्ञान विभाग की एचओडी प्रो. अमिता जोशी एवं लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी ने मुख्यातिथि का स्वागत से किया। मुख्यातिथि ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रथम चरण में मंच संचालन माधव एवं काव्यांजली ने किया। रवीना एवं टीम ने मां सरस्वती के चरणों में वंदना व अमनदीप एवं टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आर्ट स्क्वाड की छात्राओं हिमानी, बबिता एवं श्रेया ने मुख्यातिथि डॉ. जगदीश चौहान एवं विशिष्ट अतिथि प्रो.सुलक्षणा शर्मा को स्वनिर्मित पुष्प गुच्छ तथा प्लांटेशन स्क्वाड की इशिता की ओर से पौधा भेंट किया। प्रेजेंटेशन में अंशिका एवं सोफिए की नर्चरिंग बांड्स एंड शेपिंग फ्यूचर थीम पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय चरण में रिंकू, सौम्य, यशिका अंजलि द्वारा मैजिक रिएक्शंस में समाज में व्याप्त मिथकों एवं भ्रांतियों के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारणों को दर्शाया।
तृतीय चरण में मंच संचालन लतिका और श्रुति ने किया। कल्चरल स्क्वाड के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अमन एमएससी प्रथम सत्र का समूह नृत्य, प्राची, अमनप्रीत का एकल गान, आस्था का गिटार वादन, सभी की थीम हिमालयाज फ्राॅम नैचुरेस लैब टू आवर लाइव थी। श्रुति बीएससी द्वितीय वर्ष की पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन साइंस बिहाइंड फायर वर्कस सभी ने सराहा।
अंतिम चरण का मंच संचालन अमनदीप एवं नेहा ने किया। टेक्निकल स्क्वाड में रवि, निशांत,अंशुल, लाइब्रेरी स्क्वाड में मानसी, पीयर टीचिंग में रोहित तथा अमनदीप एमएससी से, पलक, बिनीता व लेबोरेटरी स्क्वाड में मोहम्मद अनीश, अंजलि, प्लांटेशन स्क्वाड में संजना, साक्षी रांटा को श्रेष्ठ चुना गया। शिक्षक दिवस पर निबंध लेखन में कृष्णा प्रथम, प्रोजेक्ट राइटिंग में अंशिका परवाल, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में अंशिका को पुरस्कार से नवाजा गया।
मुख्यातिथि डॉ. जगदीश चौहान ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को विभिन्न केमिग्रीन क्लब से जुड़ी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपने व्यक्तित्व को निखारने का आह्वान किया। इस दौरान केमिग्र्रीन क्लब की प्रेजिडेंट पलक व पदाधिकारी अंजलि, अंशुल, मुस्कान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाद