बैठक में प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई
स्कूल प्रवक्ता संघ की पांवटा साहिब खंड इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में जिला सिरमौर स्कूल प्रवक्ता संघ की पांवटा खंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता बलदेव चौहान ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा और जिला इकाई के महासचिव दिनेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति से सेवा एवं वित्तीय लाभ प्रदान करने, प्रवक्ताओं नेे प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। जिन प्रवक्ताओं की कम रिजल्ट के कारण इंक्रीमेंट रुकी है, उसे तुरंत प्रदान किया जाए। विद्यालय में उप प्रधानाचार्य के पदों को सृजित करने, प्रवक्ताओं को छठी से 10वीं कक्षा तक पढ़ाना एवं पढ़ाते समय फोटो खींचना जैसे अनावश्यक कार्य वाले मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जेपी तोमर महासचिव ने आए सभी प्रवक्ताओं का धन्यवाद किया। बैठक में विभिन्न स्कूलों से आए प्रवक्ताओं की ओर से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान प्रदेश इकाई के सलाहकार राजेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लायक राम कांटा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता पूनम खंतवाल, हेमा सैनी, कांता शर्मा, जेपी तोमर, डॉ. गोपी चंद, भुवनेश्वरी तोमर, संजय शर्मा, रमेश चौहान, रंजना सेमवाल, शांति चौहान, सुनीता व विजय नेगी समेत प्रवक्ताओं ने भाग लिया।
संवाद
-
स्कूल प्रवक्ता संघ पांवटा साहिब खंड की बैठक में संबोधित करते हुए वक्ता: स्त्रोत: संगठन