फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी और कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश

Sat, 14 Jan 2017 09:51 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
snowfall in himachal
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व बारिश की संभावना के चलते ऐसे इलाकों में तैनात कर्मचारियों को कतई भी छुट्टी पर न भेजने के निर्देश डीसी सिरमौर बीसी बडालिया ने जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग की अगले दो-तीन दिन तक भारी हिमपात व बारिश की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया है।

साथ ही राजस्व विभाग को भी ऐसे समय में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग को फील्ड की सारी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने के साथ-साथ तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने को भी कहा गया है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, आईपीएच व बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंताओं को भी अपने-अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फील्ड में रहकर लोगों को नियमित ढंग से सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी व बारिश के कारण जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की समस्याएं अभी भी जस की तस बनी हुई हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने जिला के ऊपरी क्षेत्रों के सड़क मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया है लेकिन बिजली व पानी की समस्या अभी भी विभिन्न इलाकों में बरकरार है। कई पंचायतें पिछले कई दिन से अंधेरे में डूबी हुई हैं। वहीं पाइप लाइनें जाम होने के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी पैदा हो गई है। गिरिपार क्षेत्र के हरिपुरधार, संगड़ाह, राजगढ़ व शिलाई के दूरदराज क्षेत्रों में बर्फबारी से लोग मूलभूत सुविधाओं की परेशानी झेल रहे हैं।

उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर एलर्ट जारी कर दिया है। अगले दो तीन दिनों में प्रदेश में भारी बर्फबारी व बारिश के आसार बनने के चलते जिला प्रशासन भी एलर्ट हो गया है। बर्फबारी व  बारिश से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए विभागों के अधिकारियों के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, डीसी सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि मौसम विभाग के एलर्ट के बाद जिला सिरमौर में विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। ऐसे समय में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर न जाए। इसके लिए विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को राहत व बचाव कार्यों के लिए कहा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें