फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूस्खलन से जगह-जगह धंसी भैला-कलाथा बड़ाना सड़क

विज्ञापन
गिरिपार क्षेत्र के भैला से कलाथा  किलोड़ सड़क पर भूस्खलन से धसा डंगा। संवाद
विज्ञापन
सड़क पर छोटी गाड़ियों की आवाजाही भी हो रही मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नघेता (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी भैला से कलाथा भड़ाना सड़क जगह-जगह धंसना शुरू हो गई है। बेलधार गांव के नजदीक सड़क पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गई है। जगह-जगह डंगे बैठ गए हैं। स्थानीय निवासी रघुबीर सिंह, लाल सिंह, धर्मेंद्र, धनबीर सिंह, सूरत सिंह, कांता देवी ने बताया कि फिलहाल छोटी गाड़ी बड़ी मुश्किल से इस सड़क पर निकल पा रही हैं।

वहीं, डांडा आंज से किलोड़ के लिए बने संपर्क मार्ग की हालत भी पानी की निकासी न होने से खराब हो चुकी है। इस पर भी वाहन चलाना जोखिम भरा हो रहा है। लोगों का आरोप है कि डंगों का निर्माण पक्की जगह पर नहीं किया गया है। इसके चलते यह लगातार धंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। मौसम खुलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें