फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तिलौरधार से समीप भूस्खलन से चार घंटे बाधित रहा मार्ग

विज्ञापन
पांवटा साहिब शिलाई एनएच-707 पर तिलौरधार के समीपमार्ग बंद होने से वाहनों की लंबी कतारे लगी: स्
विज्ञापन
पांवटा साहिब शिलाई एनएच-707 पर वाहनों की लगी रहीं लंबी कतारें, लोग परेशान
विज्ञापन

मशीनें मौके पर भेज कर यातायात सुचारु करवाया गया : सूर्यप्रताप ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन(सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ। तिलौरधार में नालियों गाढ़ खड्ड के समीप मार्ग करीब चार घंटे तक बाधित रहा। इससे निजी व सरकारी बसें, सेब और टमाटर से लद्दे वाहनों समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में जेसीबी के माध्यम से मलबा हटा कर मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए तैयार किया गया। लंबा जाम लगने से भारी संख्या में यात्री फंसने से परेशान नजर आए।

स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा, सुनील ठाकुर, सुरजीत सिंह, मुंशीराम पुंडीर, दीपचंद, लायक राम व रमेश तोमर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से कंपनी के माध्यम से प्रदेश का प्रथम ग्रीन कोरीडोर एनएच मार्ग तैयार किया जा रहा है। इसमें कुछ स्थलों पर बेतरतीब खोदाई का खामियाजा भूमि मालिकों व क्षेत्र की जनता को उठाना पड़ रहा है। इस बरसात में भी बार-बार गलत खोदाई वाले स्थलों पर भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पौने सात बजे तिलौरधार के समीप नालियों गाढ़ बरसाती खड्ड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से बड़ी चट्टानें व भारी मलबा सड़क पर आ गया। सड़क के निचले हिस्से में भी कटाव लगा। इसके बाद कफोटा व तिलौरधार में एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। मजबूरन लोगों ने प्रशासन व मोर्थ के अधिकारियों को सूचित किया। कार्य कर रही कंपनी ने सड़क खोलने के लिए मशीन लगाई। मलबा अधिक होने पर लोगों ने अधिक मशीनें लगाने को कहा। मार्ग बंद रहने के चलते क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में सेब, टमाटर सब्जियों से लदे वाहन तथा निजी व सरकारी बसों के साथ सैकड़ों छोटे वाहन फंसे रहे।
कपिल तोमर, मदन ठाकुर, राम सिंह व करतार सिंह ने कहा कि सेब व सब्जियां मंडियों तक पहुंचने वाले ट्रक और यात्रियों को ले जाने वाली बसें रोड बहाल करने का साढ़े तीन से चार घंटे तक इंतजार करते रहे।
नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सुबह सात बजे से करीब चार घंटे तक एनएच मार्ग बाधित रहा। कंपनी ने सड़क बहाली के लिए मशीनें भेजी। इसके बाद ही एनएच को सुचारु करवाया जा सका।
विज्ञापन


एनएचएआई के सहायक अभियंता सूर्यप्रताप ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तिलौरधार के समीप भूस्खलन से मार्ग बंद होने की सूचना मिली। मशीनें लगा कर मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बहाल करवा दिया गया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें