कालाअंब में थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ भेंट करते लघु उद्योग भारती फार्मा विंग कालाअंब के अध्यक
औद्योगिक क्षेत्र में जाम और अन्य समस्याओं से करवाया अवगत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के अध्यक्ष संजय सिंगला ने कालाअंब थाना के नए प्रभारी बलवंत सिंह कंवर से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा यातायात जाम की समस्या रहा, जिससे रोजाना उद्योगों में आने-जाने वाले कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है।
संजय सिंगला ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही और बिना योजना के पार्किंग के कारण क्षेत्र में अक्सर लंबा जाम लग जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में समय-समय पर होने वाली अपराध गतिविधियों, चोरी की घटनाओं और अवैध गतिविधियों पर भी विस्तार से बात हुई। इस दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने पुलिस-प्रशासन से आपसी समन्वय को मजबूत करने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
नवनियुक्त थाना प्रभारी बलवंत सिंह कंवर ने संगठन को आश्वस्त किया कि औद्योगिक क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नशा तस्करी, अवैध खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
.............संवाद