फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में कामगारों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी

विज्ञापन
शिलाई में बिना पूर्व सूचना के काम से निकालने के विरोध में नारेबाजी करते कामगार। संवाद
विज्ञापन
शिलाई में कामगारों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी
विज्ञापन

ठोस कदम न उठाने पर अधिकारियों के घेराव की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच 707 के फेज तीन में कार्य कर रही कंपनी की ओर से कामगारों को बिना किसी पूर्व सूचना के काम से निकाल दिए जाने के विरोध में चल रही हड़ताल रविवार को 11वें दिन भी जारी रही। हिमाचल भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन संबद्ध (सीटू) के बैनर तले कामगारों ने रविवार को हड़ताल की।
इस दौरान शिलाई जा रहे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के काफिले को भी मजदूरों ने रोका और उद्योग मंत्री को अपनी समस्या से अवगत करवाया।
यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र नेगी और सचिव अजय चौहान ने बताया कि मजदूर पिछले 11 दिन से अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर है लेकिन अभी तक उनकी मांगों की कोई सुनवाई नहीं हुई है। अजय ने बताया कि मजदूरों ने जब अपना मानदेय मांगा तो कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें काम से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू जिला अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र का मजदूर इतने दिनों से हड़ताल पर है और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सीटू पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय एसडीएम समेत अन्य कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मजदूरों का हाल जानने नहीं आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निकाले गए मजदूरों को जल्द काम पर नहीं रखा गया तो स्थानीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें