फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों ने मांगों को लेकर राजबन से पांवटा तक निकाली रैली

विज्ञापन
पांवटा में मांगों को लेकर रोष रैली निकालते पांवटा-शिलाई एनएच में काम करने वाले कामगार। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-सतौन-शिलाई गुम्मा मार्ग पर काम करने वाले कामगारों ने मांगों को लेकर राजबन से पांवटा तक रैली निकाली। एनएच-707 के ठेकेदार पर मनमर्जी करने व बिना ठोस कारण के करीब 74 कामगार हटाने का आरोप लगाया है। रैली निकालने के बाद सहायक आयुक्त केंद्रीय श्रम एवं रोजगार विभाग को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

सीटू जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के स्थानीय इकाई के प्रधान इंद्र सिंह, विरेंद्र कुमार व महासचिव मक्खन सिंह ने बताया कि श्रम कानून नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बिना कारण पांवटा-सतौन के बीच ठेकेदार के पास काम कर रहे मजदूरों को हटाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रैली के बाद सहायक आयुक्त केंद्रीय श्रम एवं रोजगार विभाग को भी एक ज्ञापन भेजा गया है जिसमें मजदूरों का पीएफ व ईएसआई काटने, स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राथमिक उपचार सुविधा, मजदूरों से अतिरिक्त काम का अतिरिक्त भुगतान करने सहित अन्य मांगे शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें