फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर से पहले करवानी होगी केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर से पहले करवानी होगी केवाईसी
विज्ञापन

सिरमौर में केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर नहीं मिलेगी सब्सिडी
सिरमौर जिले में हैं कुल 1.50 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ता

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। जिले में गैस कनेक्शनों पर केवाईसी के बाद अब घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को कनेक्शनों की भी केवाईसी (अपने ग्राहक को जानों) करवानी होगी। विद्युत बोर्ड की ओर से केवाईसी के लिए 31 अक्तूबर तक समय सीमा तय की है।

उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि के तहत केवाईसी करवानी होगी। यदि निर्धारित समयावधि में उपभोक्ता केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आने वाले समय में उन्हें बिजली बिलों पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए विद्युत बोर्ड की टीमें उपभोक्ताओं के घरों तक जाएंगी और मौके पर जाकर बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऐप के माध्यम से डाटा भरा जाएगा। इस दौरान विद्युत मीटर खाता संख्या को उपभोक्ता के आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। उपभोक्ताओं को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और बिजली का कोई भी नया और पुराना बिल साथ में होना चाहिए और केवाईसी के दौरान अपना मोबाइल साथ में रखना होगा जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा हो। यदि किसी कारण वश आपकी केवाईसी घर पर न हो पाए तो उपभोक्ता ऑफिस आकर अपनी केवाईसी करवा सकता है।

बाक्स-

जिले में कुल 1.83 लाख विद्युत उपभोक्ता

विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1.83 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब 1.50 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ता हैं। केवाईसी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर की जा रही है। ऐसे में इसको लेकर विभाग की टीमें संबंधित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं से सहयोग की मांग की गई है ताकि समय पर यह कार्य पुरा हो सके।

बाक्स

एक व्यक्ति के नाम पर कितने कनेक्शन मिल सकेगी जानकारी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त योजना के माध्यम से बोर्ड को पता चल सकेगा कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने विद्युत कनेक्शन हैं। अभी तक सरकार की तरफ से एक कनेक्शन पर तय बिजली खर्च पर सब्सिडी दी जा रही है। कम खर्च हो तो बिजली का बिल शून्य भी आ रहा है लेकिन एक ही घर में एक व्यक्ति के कई-कई कनेक्शन हैं। इसमें अधिकतर में किरायेदार भी रहते हैं। ऐसे में सभी को सब्सिडी मिल रही है। इसके चलते सरकार को भी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-जिले में 1.50 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन की केवाईसी की जा रही है। इसके लिए 31 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। बोर्ड की टीमें उपभोक्ताओं के घर पर जाकर ही ऐप के माध्यम से केवाईसी करेंगी। इसमें उपभोक्ता टीम का सहयोग करें। केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं के सब्सिडी समाप्त हो सकती है।

-दर्शन सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें