एकेएम स्कूल ददाहू में वाल्मीकि जयंती पर दंगल
ददाहू (सिरमौर)। एकेएम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में श्री वाल्मीकि जयंती पर दंगल आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया। दंगल स्पर्धा के 23 किलोग्राम वर्ग में हर्षित, 26 किलोग्राम वर्ग में वैभव, 30 किलोग्राम वर्ग में सुजल, 40 किलोग्राम वर्ग में आशीष, 46 किलोग्राम वर्ग में विशव ने जीत दर्ज की।
जबकि 43 किलोग्राम वर्ग में राहुल विजयी रहे। लड़कियों के 25 किलोग्राम वर्ग में आरती, 20 किलोग्राम वर्ग में सुरगुन विजयी रहे। अंत में दंगल के सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने पुरस्कृत किया।
-संवाद