नंदलाल-यशोदा के साथ श्रीकृष्ण के संवाद ने अटूट प्यार और स्नेह को दर्शाया
इस वर्ष शरद महोत्सव को अलग अंदाज में मनाने का प्रयास : एलआर वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान रविवार रात को यमुना घाट पर स्थित यमुना वन विहार में श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया गया। मुख्यातिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले एडीएम ने यमुना घाट पर यमुना आरती में भी भाग लिया।
श्री कृष्ण लीला के दौरान कलाकारों ने एक पारंपरिक कला के माध्यम से घटनाओं को दर्शाया। श्रीकृष्ण का बाल सखाओं के साथ जीवन, माखन चोरी, गोवर्धन पर्वत उठाने, राधा-कृष्ण प्रेम, वृंदावन में रास लीला का प्रदर्शन किया। अंंत में कंस वध के दृष्य पर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शरद महोत्सव को अलग अंदाज में मनाने का प्रयास किया गया है, जो एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को यह प्रयास अच्छा लगे ऐसी कामना करता हूं। ऐसे आयोजनों से सौहार्द एवं आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। किसी भी सुदृढ़ समाज की नींव उसकी समृद्ध संस्कृति पर ही निर्भर करती है। मेलों और त्त्योहारों के माध्यम से जहां हमें अपने रीति-रिवाजों व परंपराओं को संजोए रखने का मौका मिलता है, वहीं भावी पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को देखने व जानने का मौका मिलता है। इससे पहले एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने टोपी शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा, नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, हिमोत्कर्ष और पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, अजय शर्मा, शिवानी वर्मा, जीवन जोशी और महेश खुराना समेत नगर परिषद के पार्षदों सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाद
...
यमुना विहार पार्क में श्री कृष्ण लीला मंचन के दौरान कलाकार :संवाद
यमुना विहार पार्क में श्री कृष्ण लीला मंचन के दौरान कलाकार :संवाद