बड़ू साहिब में जिलास्तरीय बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने जिलास्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हैंडबाल में कोटड़ी व्यास स्कूल टीम की छात्राओं ने ट्राॅफी अपने नाम की है।
टीम के कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जिलास्तर की अंडर-19 बालिका वर्ग प्रतियोगिता राजगढ़ के बड़ू साहिब में 8 अक्तूबर तक चली। कोटड़ी व्यास टीम ने फाइनल में बनौर टीम को 20-3 अंकों से एकतरफा मात दी। टीम सिरमौर की विजेता रही है।
इससे पहले सेेमीफाइनल में कांगर धरयार को 21-1 से हरा कर फाइनल में स्थान बनाया था। विजेता रही टीम में स्नेहा कप्तान, महक गोलकीपर और उपकप्तान, अंकिता चौधरी, स्वेता चौधरी, नंदिता महरालू, दीपिका, स्नेहा, रितू, कोमल शर्मा, आशू, पायल धीमान और कृतिका शामिल रहीं। कोच ने बताया कि खिलाड़ियों ने अच्छे प्रदर्शन के बलबूते सभी मैचों में एकतरफा जीत हासिल की है। स्कूल टीम पिछले चार वर्षो से हैंडबाल में अच्छे प्रदर्शन के बलबूते पर जिला सिरमौर का विजेता बनती रही है।
वहीं, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, सुमन देवी, मुलकराज, राजकुमार, सर्वजीत कौर, पवन कुमार ने टीम कोच धर्मेंद्र चौधरी, टीम मैनेजर उर्मिल शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
संवाद
...