राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रही कोटड़ी ब्यास स्कूल की टीम । स्रोत : ग्रामीण
कोटड़ी व्यास टीम हैंडबाल में प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर रही
पंचायत प्रधान ने स्कूल के प्रधानाचार्य और टीम को बधाई दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास टीम हैंडबाल में प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर रही है। राज्य स्तर पर सफलता हासिल करने वाली हैंडबाल टीम का वापस पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कोच धर्मेंद्र चौधरी, टीम की कप्तान स्नेहा और उप कप्तान महक ने बताया कि फाइनल मैच राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी बिलासपुर टीम से हुआ। सिरमौर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला किया। टीम राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर रही है। रविवार को टीम वापस पहुंची। स्थानीय पंचायत के प्रधान सुरेश चौधरी, एसएमसी प्रधान मान सिंह ने इस सफलता के लिए प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर, कोच धर्मेंद्र चौधरी और उप विजेता रही टीम को बधाई दी है। टीम के पंचायत में पहुंचने
पर खिलाड़ियों का फूल मालाओं व ढोल बाजे के साथ स्वागत हुआ। पूरे क्षेत्र में टीम की इस उपलब्धि पर खुशी है। ग्रामीणों ने कहा कि कोच बधाई के पात्र हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हैंडबाल और योग खेल में स्कूल टीमें और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
संवाद
...