फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दशमेश रोटी बैंक ने 50 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

विज्ञापन
नाहन में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करते दशमेश रोटी बैंक के पदा​धिकारी और सदस्य।  संवाद
विज्ञापन
दीपावली का आवश्यक समान और मिठाइयां की वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से रविवार को 50 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन, दीपावली का आवश्यक सामान और मिठाइयां वितरित की गईं हैं। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि दीपावली के इस पर्व को लेकर हम सभी को जरूरतमंद परिवारों के लिए हर संभव मदद पहुंचानी चाहिए।

यह त्योहार वर्ष में एक बार आता है। जरूरतमंद लोग भी हम सब के साथ मिलकर इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाएं, इसी मकसद के साथ रविवार को गुरुद्वारा दशमेश आस्थान नाहन में 50 से अधिक परिवारों को दीपावली का सामान, मिठाइयां और महीने भर का राशन वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्ष से लगातार प्रति माह दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को आटा, चावल, दालें, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल, मिठाइयां मोमबत्ती, दीये आदि जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर दलबीर सिंह, जसबीर सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सतिंद्र कौर, गुनीत कौर, हरप्रीत कौर और लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें