फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोलर स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार

विज्ञापन
कोलर स्कूल में मेधावी बच्चों का मुंह मीठा करवाते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कोलर स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार
कविता, भूमिका और पूजा रही अपने संकायों में अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलर की छात्र-छात्राओं ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो कक्षा के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 88 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी जिसमें से 86 विद्यार्थी सफल रहे।
विज्ञापन

कला संकाय में कुमारी कविता ने 94 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कुमारी जिया ने 91 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में कुमारी भूमिका धीमान ने 88 प्रतिशत अंक लेकर पहला, प्रियंका धीमान ने 83.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में पूजा ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ पहला व प्रियांशी ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस परीक्षा परिणाम का श्रेय प्रधानाचार्य और शिक्षकों की मेहनत को दिया है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें