इस क्षेत्रों में पेयजल-सिंचाई योजनाएं शीघ्र ठीक करवाने की मांग
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विश्राम गृह पांवटा साहिब में आपदा प्रभावित बांगरण में क्षतिग्रस्त पेयजल, सिंचाई योजनाओं को शीघ्र ठीक करवाने की मांग रखी। साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा राशि वितरित करने की मांग उठाई है।
भाकियू (चड़ूनी) प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी और मीडिया प्रभारी, हरजीत सिंह दडीवाला ने कहा कि इस दौरान धान, विपणन और मंडी से संबंधित किसानों की मांगें और समस्याएं रखीं गईं। उद्योग मंत्री के समक्ष पांवटा विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों के बारे में पूरी बात रखी। आपदा से
जलशक्ति विभाग की योजनाओं को भी क्षति पहुंची है। इनकी भी कोई सुध ली जाए। इससे
फूलपुर और शिवपुर व आसपास पंचायतों की हजारों बीघा भूमि सिंचाई से वंचित हो गई है। इन
योजनाओं को फौरी तौर पर ठीक करके चलाने के लिए निवेदन किया गया है। साथ ही बाढ़ से
प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात उठाई गई। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि
समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन मिला है।
संवाद