फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व स्टाफ नहीं कर रहा फसलों की गिरदावरी : तरसेम सिंह

विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में विभिन्न मांगों व समस्याओंपर चर्चा करते किसान: संवाद
विज्ञापन
कहा, खस्ताहाल सड़कें, बंद पड़ी पेयजल और सिंचाई योजनाएं चिंता का विषय
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) प्रदेश इकाई की बैठक में समस्याओं पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) प्रदेश इकाई और संयुक्त किसान मोर्चा की मासिक बैठक पांवटा साहिब विश्राम गृह में हुई। बैठक में मुख्य समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से मिले। इसमें सिंचाई और पेयजल संबंधित समस्याओं तथा सड़कों से संबंधित दिक्कतों के बारे में विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है।

भारतीय किसान यूनियन के संयोजक तरसेम सिंह सग्गी ने बताया कि एमडीआर समेत अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। लगातार भारी भरकम वाहन इन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके चलते धूल मिट्टी उड़ने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं, ग्रामीण भी कई तरह की धूल से होने वाले बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बरसात के बाद से कई पेयजल व सिंचाई योजनाएं प्रभावित हैं। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन के समक्ष आवाज भी उठाते रहे हैं लेकिन कोई भी समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार को बैठक में समस्याओं के समाधान करवाने को लेकर आगामी रूपरेखा व रणनीति तैयार की गई है।
बैठक में तरसेम सिंह सग्गी व हरजीत सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से राजस्व (रेवेन्यू) स्टाफ की तरफ से फसलों की गिरदावरी नहीं की जा रही और न ही कई स्थलों पर नंबरदार की ओर से मामला रकम की उगाही की जा रही है। इस बारे में तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा से भी मिले हैं। उन्होंने तत्काल प्रभाव से यह आदेश गिरदावरी और मामले की उगाही के पटवारी को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के तरसेम सिंह सग्गी, हरजीत सिंह दडीवाला, हरबंस सिंह, गुरविंदर सिंह गोपी, तरण सिंह, हरजीत सिंह फौजी, सायरा बानो, सरवन सिंह व दारा सिंह मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें