फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अभ्यास वर्ग में जंगली जानवरों और बंदरों से फसलें बचाने की उठी मांग

विज्ञापन
भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संघ
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने सराहां में आयोजित किया अभ्यास वर्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश ने सराहां में किसानों का अभ्यास वर्ग आयोजित किया। इसका शुभारंभ परमेश्वर दास ने किया। इसमें विकास खंड पच्छाद के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम समितियों के सदस्यों ने भाग लिया और समस्याओं के समाधान की उठाई। उनकी मांगो में जंगली जानवरों और बंदरों से फसलों को बचाने की मांग प्रमुख रही।

किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर कहा कि पहले सभी लोग किसानों पर आश्रित रहते थे। किसान भी हर छह महीने बाद सभी वर्ग के लोगों को छमाही दिया करते थे जिससे सभी वर्गों के लोग अपने-अपने कार्य को किया करते थे लेकिन जब से उद्योगपतियों के अधीन सब कुछ होता चला गया, तबसे किसानों की दशा सबसे दयनीय होती चली गई। आज हालत यह है कि जिसको अन्नदाता का नाम दिया गया है वही आज सबसे ज्यादा प्रताड़ित है। वह न ही जंगली जानवरों से अपनी फसलों को बचा पा रहे हैं और न ही फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विकास खंड सराहां के अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री राजेश अत्री, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भगत राम पटियाल, हिमाचल प्रदेश महामंत्री बैसाखी राम, रमेश भारद्वाज, अशोक नेहरू, तारा दत्त, अजय नागवान, योगिंद्र नागवान समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें