फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सात दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे युवा

विज्ञापन
एसडीएम कफोटा को ज्ञापन सौंपते गिरिपार क्षेत्र के युवा। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सड़क, पुल की बदहाल स्थिति को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के युवाओं ने सतौन-श्री रेणुका जी सड़क की बदहाल स्थिति, नेशनल हाईवे-707 पर गिरि नदी के जर्जर पुल और बंद की गई सतौन उपतहसील को दोबारा खोलने की मांग को लेकर एसडीएम कफोटा के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

युवा अधिवक्ता दिनेश चौहान, विजेंद्र ठाकुर, मनोज पुंडीर, संजय चौहान, हरि शर्मा और यशपाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन में उपतहसील खोली गई थी। इससे सतौन क्षेत्र, पांशी बेल्ट, कुराली भोज सहित करीब 12 पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा था। सरकार बदलने के बाद उपतहसील को बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने बताया कि सतौन से श्री रेणुका जी जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बड़े गड्ढे पड़े हैं और सड़क पर धूल-मिट्टी की मोटी परत जमी हुई है। इससे स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर सतौन स्थित गिरि नदी का पुल भी जर्जर अवस्था में है। कई बार प्रशासन और सरकार को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें