फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: किरनेश जंग ने गोंदपूर में वन विभाग के बनाए पार्क का किया दौरा

विज्ञापन
पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में बनाए गए पार्क का दौरा करते हिमाचल प्रदेश कांग्रेस
विज्ञापन
किरनेश जंग ने गोंदपूर में वन विभाग के बनाए पार्क का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला(सिरमौर)। वन विभाग ने नेचर ट्रेल एनएच-707 के किनारे गोंदपुर में सुंदर पार्क बनाया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने बुधवार को वन मंडलाधिकारी के साथ पार्क का दौरा किया।
चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा वैली में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग व्यापक कदम उठा रहा है। ऐतिहासिक पांवटा साहिब भले ही एक छोटा शहर है लेकिन विश्व पर्यटन मानचित्र पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के पर्यटकों को मनोरंजन व परिजनों के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए एक खुली जगह उपलब्ध नहीं थी। किरनेश जंग ने कहा कि वन विभाग ने खाली पड़ी जमीन का सदुप्रयोग किया है, जोकि बेहतरीन कार्य है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि इस पार्क की खूबसूरती के साथ मनोरंजन के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गईं हैं। बता दें कि नेचर ट्रेल को लगभग 11 लाख की लागत से एनसीएपी फंड के साथ
मिलकर विकसित किया जा रहा है। इसे देशी प्रजातियों के पौधरोपण के साथ जापानी उद्यान भू-दृश्य की तर्ज पर बनाया जा रहा है। कई सजावटी पौधे और झाड़ियां उपरोक्त साल के पेड़ों में रंग भरे गए हैं।
डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि गोंदपुर में तैयार हो रहे नेचर पार्क के प्रमुख आकर्षण में शामिल नेचर ट्रेल, टाइगर और अर्थ सेल्फी प्वाइंट, जापानी ब्रिज क्रॉसिंग और वॉटर जोन ओपन जिम और झूले, औषधीय, सजावटी, झाड़ियों के छोटे वर्गों को बजरी और पत्थर के भू-दृश्य के साथ विकसित किया गया है। पूर्ववर्ती कचरा डंपिंग स्थल को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी ऐश्वर्य राज, एसीएफ आदित्य शर्मा, आरओ इंदर सिंह, बीओ सुमंत सिंह, वन रक्षक सीमा देवी, मुद्दसिर, दिनेश, शाहरुख, नरेंद्र समेत वन विभाग की टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें