एड्स को लेकर जागरूकता रैली निकालते डिग्री कालेज ददाहू के विद्यार्थी। संवाद
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर एड्स बारे किया जागरूक
ददाहू कॉलेज में रेड रिबन क्लब के सौजन्य ने निकाली गई रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से बुधवार को ददाहू बाजार में एड्स की रोकथाम को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य इस खतरनाक व लाइलाज बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
रैली महाविद्यालय के प्रांगण से शुरू होकर ददाहू बाजार, सिविल अस्पताल व पुलिस थाने से होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में ही संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने एचआईवी व एड्स की रोकथाम के नारे लगाने के साथ ही पोस्टर बांट कर लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।
इस दौरान प्रो. रमेश कुमार, डॉ. मिल्ला राम चौहान, प्रो. अशोक कुमार, विजय कुमार व मीरा देवी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।
...संवाद