फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खो-खो के ट्रायल में 100 लड़के एवं लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

विज्ञापन
मुगलावाला करतारपुर में जिला की वरिष्ठ पुरुष एवं महिला खो-खो टीमों के चयन हेतु ट्रायल में पहुंचे
विज्ञापन
मुगलावाला करतारपुर में वरिष्ठ पुरुष एवं महिला खो-खो टीमों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर की वरिष्ठ पुरुष एवं महिला खो-खो टीमों के चयन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। इस चयन ट्रायल में लगभग 100 लड़के एवं लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, फुर्ती एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलावाला करतारपुर में आयोजित ट्रायल का मुख्य उद्देश्य जिला सिरमौर की वरिष्ठ पुरुष एवं महिला खो-खो टीमों के लिए योग्य एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना रहा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, शारीरिक स्वास्थ्य तथा खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चयन ट्रायल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन ट्रायल के माध्यम से जिला सिरमौर की वरिष्ठ पुरुष एवं महिला खो-खो टीमों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर खो-खो एसोसिएशन के महासचिव प्रभात शर्मा. रजनीश अध्यक्ष, तकनीकी चयन समिति, परवीन सैनी एवं दिलीप भी मौजूद रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल के प्रति उनके समर्पण एवं मेहनत की सराहना की। आयोजकों ने चयन ट्रायल को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, खेल अधिकारियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें