फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वन विभाग की माजरा टीम ने निजी कार से बरामद किए खैर लकड़ी के 11 नग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाका देख कर कार को मौके पर छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा फरार हुए दो आरोपी
विज्ञापन

-गुप्त सूचना पर वन टीम ने लगाया था नाका, लकड़ी तस्करी मामले में कार्रवाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया। इस दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। नाकाबंदी देख कर एक कार में सवार दो लोग वाहन को मौके पर छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए हैं। संदेह होने पर वन टीम ने कार की तलाशी ली। इस दौरान खैर की लकड़ी के 11 नग बरामद हुए। इसके बाद कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
आरओ माजरा सचिन शर्मा ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग के बीओ रामकरण, दीपक व विकास की टीम ने नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी शुरू कर दी। इसी माजरा वन क्षेत्र के तहत पुरुवाला सूरजपुर मार्ग पर वाहनों की जांच चल रही थी। तभी एक कार नाकाबंदी देख कर रुकी। अंधेरे का फायदा उठा कर कार सवार दो लोग मौके से भाग गए। कार की तलाशी में वन टीम ने अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी के 11 नग बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लकड़ी बिना किसी वैध परमिट के परिवहन की जा रही थी। टीम ने मौके पर ही लकड़ी को जब्त कर लिया और वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लकड़ी आसपास के वन क्षेत्र से काटी गई थी।
विज्ञापन

एसीएफ आदित्या शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि माजरा वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि विभाग का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा के लिए इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। जंगलों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त की जा रही है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें