फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 800 मीटर दौड़ में अमृता और हिमांशु भागे सबसे तेज

विज्ञापन
नाहन के चंबा मैदान में दौड़ स्पर्धा में जीत के लिए जोर लगाती छात्रा खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र(फोटो सभी अच्छी हैं, बड़े आकर में जरूर स्थान दें)
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन के चंबा मैदान में मंगलवार को डाइट नाहन की वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। इसका शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक रीता गुप्ता व प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने किया। इस दौरान हुई छात्रा वर्ग की 800 मीटर दौड़ में डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा अमृता ने पहला, प्रथम वर्ष की ही कल्पना ने दूसरा और सरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 400 मीटर दौड़ में संतोष ने पहले और अमृता ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।

वहीं, सौ मीटर दौड़ में नगमा ने पहला, शिवानी ने दूसरा स्थान पाया। दो सौ मीटर दौड़ में संतोष पहले, सरिता दूसरे और अमृता तीसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ में किरण व शिवानी पहले, नगमा दूसरे और अमृता तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


छात्रों की लंबी कूद में साहिल पहले, ध्रुव दूसरे और रोहण तीसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में अनुराग पहले और साहिल दूसरे स्थान पर रहा। जेवलिन थ्रो में रोहन पहले, नितेश दूसरे व रविंद्र तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में नितेश ने पहले, विपिन ने दूसरे और देेवेश ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में देवेश, नितेश व विपिन ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।

छात्राओं की लंबी कूद में शिवानी ने पहला और विभूति ने दूसरा स्थान अर्जित किया। ऊंची कूद में अमृता पहले और प्रियांशु दूसरे स्थान पर रही। जेवलिन थ्रो में किरण पहले व अंजलि दूसरे स्थान पर रही। शॉट पुट थ्रो में अंजली पहले, पूनम दूसरे और किरण तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में अंजली पहले, किरण दूसरे और कल्पना तीसरे स्थान पर रहीं।

छात्रों की सौ मीटर दौड़ में ध्रुव पहले, साहिल दूसरे व यश तीसरे स्थान पर रहा। दो सौ मीटर दौड़ में ध्रुव पहले, विपिन दूसरे व साहिल तीसरे स्थान पर रहा। चार सौ मीटर दौड़ में अनुराग ने पहला व हिमांशु ने दूसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में हिमांशु पहले, प्रियांशु दूसरे और ध्रुव तीसरे स्थान पर रहा। रिले दौड़ में ध्रुव व साहिल पहले, निशांत व अनुराग दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रतियोगिता के समन्वयक नागेंद्र ठाकुर व मीडिया प्रभारी मुनेश शर्मा मौजूद रहे।

संवाद

नाहन के चंबा मैदान में दौड़ स्पर्धा में जीत के लिए जोर लगाती छात्रा खिलाड़ी। संवाद

नाहन के चंबा मैदान में दौड़ स्पर्धा में जीत के लिए जोर लगाती छात्रा खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें