फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्राथमिक पाठशाला पूर्बिया मोहल्ला में हुई केंद्र स्तरीय खेलकूद स्पर्धा

विज्ञापन
प्राथमिक पाठशला पूर्बिया मोहल्ला में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करतीं पार्षद मधु अत्री। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

समूहगान में ढाबों और नाटी में पूर्बिया मोहल्ला स्कूल रहा अव्वल
प्राथमिक पाठशाला पूर्बिया मोहल्ला में हुई केंद्र स्तरीय खेलकूद स्पर्धा
वार्ड 5 की पार्षद मधु अत्री ने विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूर्बिया मोहल्ला में केंद्र स्तरीय खेलकूद स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक पाठशाला कन्या नाहन, ढ़ाबों, शमशेरपुर कैंट, पूर्बिया मोहल्ला के छात्रों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ वार्ड नंबर पांच की पार्षद मधु अत्री ने किया। वार्ड नंबर चार की पार्षद श्रुति विशेष अतिथि रहीं।
केंद्रीय मुख्य शिक्षक नरेंद्र मोहिल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान हुईं स्पर्धाओं में 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनके विजेताओं को मुख्यातिथि मधु अत्री ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में खो-खो के छात्र वर्ग में पूर्बियां मोहल्ला स्कूल विजेता और कन्या स्कूल उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में कन्या स्कूल पहले व पूर्बिया मोहल्ला दूसरे स्थान पर रहा। नाटी में पूर्बिया मोहल्ला स्कूल प्रथम रहा जबकि समूहगान में ढाबों स्कूल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष गुलिस्ता, मुख्य शिक्षक अनुराधा मोहिल, एचटी राजेंद्र कश्यप, चंद्रमोहिनी, किरण, डिपंल, सलीम, बबीता, किरण बाला विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें